रिपोर्ट – मुन्ना सिंह यादव
फतेहपुर/हथगांव :- भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर कस्बे में धूमधाम से मनाई गयी सोमवार को भारत के संविधान के रचयिता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को लेकर संकल्प यात्रा निकाली गई। संकल्प यात्रा का नगर के प्रमुख स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया।
खागा तहसील के हथगांव क़स्बा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की शोभा यात्रा नगर का भ्रमण करते हुए थाने के पास पहुंची। जहां पुलिस प्रशासन के द्वारा स्वागत कर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। वही डिघुवारा मोहल्ला के बाजार मोड़ स्थित सोनार मार्केट में समाजसेवी भोला प्रसाद (बड़कन सोनी) ने भारत के संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही कार्यक्रम के संयोजक मुन्ना लाल गौतम सहित कार्यकर्ताओ को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। संकल्प यात्रा के दौरान नगर के पंकज द्विवेदी, रणजीत यादव, मुन्ना साहू, चंद्रमोहन श्रीवास्तव (मास्टर), राजा मास्टर, रेहान अहमद, जसवंत मिस्त्री, गंगाप्रसाद, सियाराम, रामचंद्र आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष लालमन गौतम व जीतेन्द्र गौतम, संयोजक मुन्नालाल गौतम के नेतृत्व में आयोजित नुक्कड़ सभा में सभी का आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने कहा नए भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रखनी होगी, पानी बचाना होगा, प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करना होगा, साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। तभी जाकर भारत का नया निर्माण होगा।
नुक्कड़ सभा में समिति के तमाम लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचार विमर्श किए। साथ ही उनके द्वारा भारत देश के संविधान बनाने को लेकर उनकी भारी प्रशंसा की। और कहां की ऐसे व्यक्ति की हमें हर समय आवश्यकता थी। उन्होंने देश को सवारने में बड़ा त्याग किया। वह आज हमारे बीच नहीं है और हम उनकी कमी को पूरी तो नहीं कर सकते परंतु उनको हर वर्ष जयंती के अवसर पर याद करेंगे।
डॉ भीमराव अम्बेडकर की संकल्प शोभायात्रा में शांति व्यवस्था को लेकर उप जिलाधिकारी खागा, क्षेत्राधिकारी थरियांव प्रभात कुमार तिवारी, थाना हथगांव एसएसआई विद्याप्रकाश सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।