रामचरित मानस अखंड पाठ के साथ नीलकंठेश्वर महादेव का हुआ महारुद्राभिषेक

by | Feb 27, 2025 | न्यूज़ | 0 comments

रामचरित मानस अखंड पाठ के साथ नीलकंठेश्वर महादेव का हुआ महारुद्राभिषेक

बकेवर/ फतेहपुर,27 फरवरी। शिवरात्रि महापर्व. पर हरदासपुर गांव मे स्थित. नीलकण्ठेश्वर महादेव मंदिर मे विगत वर्षो की तरह.रामचरित मानस का अखंड पाठ के साथ महारुद्राभिषेक कार्यक्रम यजुर्वेदी आचार्यों द्वारा सम्पन्न कराया गया है।महारुद्राभिषेक के मुख्य. यजमान सेवा निवृत्त बैंक प्रबंधक दिनेश चंद्र मिश्र सहित अनेक लोगों ने विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान नीलकंठेश्वर महादेव का सहस्रार्चन कर दुग्ध, दधि ,शर्करा ,मधु ,विजया आदि से श्रृद्धापुर्वक अभिषेक किया। रुद्राभिषेक कराने वाले आचार्यों में पं. रमेश पाठक, प्रभात तिवारी, विजय,व गिरजा शंकर आदि प्रमुख है।
इस आयोजन में सुशील कुमार शुक्ल, अश्वनी कुमार शुक्ला ,अखिल कुमार शुक्ला, उमेश कुमार तिवारी, अतिरेकुमार तिवारी, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, गोलू तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़

Close