कलेक्ट्रेट के प्रधान सहायक को सेवानिवृत्त होने पर डीएम ने साल व स्मृति चिन्ह् देकर किया सम्मानित

by | Jan 31, 2025 | फतेहपुर | 0 comments

कलेक्ट्रेट के प्रधान सहायक को सेवानिवृत्त होने पर डीएम ने साल व स्मृति चिन्ह् देकर किया सम्मानित

फतेहपुर 31 जनवरी।उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा फतेहपुर के तत्वाधान में अंबरीश चंद्र प्रधान सहायक का विदाई सम्मान समारोह कलेक्ट स्थित संघ भवन में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गयाl जिलाधिकारी महोदय द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों को साल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l अपने संबोधन में जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि यदि किसी कर्मचारी को व्यक्तिगत भी कोई समस्या होती है तो वह मुझसे संपर्क स्थापित कर सकता हैl सभी कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को शासकीय संबंध के साथ-साथ व्यक्तिगत संबंध भी अच्छे रखना चाहिए इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविनाश त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र सिंह अपर उप जिलाधिकारी श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट एवं तहसील के कर्मचारी गण उपस्थित रहे संचालन संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसैन द्वारा किया गया l

लेटेस्ट न्यूज़

Close