भाभी से दुष्कर्म करने वालाआरोपी हुआ गिरफ्तार

by | Jan 30, 2025 | फतेहपुर | 0 comments

भाभी से दुष्कर्म करने वालाआरोपी हुआ गिरफ्तार

संवाददाता पिन्टू तिवारी

खागा /फतेहपुर

खखरेरू थाना क्षेत्र की रहने वाला युवक ने अपने नव विवाहिता भाभी को हवस का शिकार बना डाला था जिसको आज सुबह पुलिस ने रक्षपालपुर चौराहे से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई मिली जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नव विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 8 दिसंबर 2024 को खखरेरू थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद बिलाल के साथ हुई थी शादी में मिले दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे जिसको लेकर नव विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिए इसी का फायदा उठाकर देवर खुशहाली अहमद ने अपनी सगी भाभी को हवस का शिकार बना डाला था। पीड़िता का मेडिकल के उपरांत दुष्कर्म की पुष्टि हुई इस संबंध में थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि नव विवाहिता ने 10 जनवरी को तहरीर दुष्कर्म की तहरीर दिया था जिसको आज गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया

लेटेस्ट न्यूज़

Close