सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष ने महाकुम्भ जा रहे श्रद्धालुओं में वितरित किया स्वल्पाहार
फतेहपुर, 29 जनवरी। महाकुम्भ प्रयागराज में मची भगदड़ के बाद कुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं को मौनी अमावस्या के अमृत पर्व पर सकुशल पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रशासनिक सहयोग के तहत आज सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा अफोई कौशाम्बी बार्डर पर श्रद्धालुओं में पानी, बिस्कुट, फ्रूटी, चाय व स्वल्पाहार का वितरण किया गया। स्वल्पाहार, चाय, पानी आदि सामग्री पाकर श्रद्धालुओं ने संतोष व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी व उनकी टीम के प्रति आभार प्रकट किया।
मालूम हो कि थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी समय समय पर अपनी उदारता का परिचय देते रहते हैं। चाहे वह कोई त्योहार हो या कोई प्रकृतिक आपदा हर समय वे लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।