श्रीमदभागवत महापुराण कथा का रसपान कर भाव विभोर हुए श्रोता भक्त
फतेहपुर,19 जनवरी। जनपद फतेहपुर के ग्राम समसपुर में 15 जनवरी से कथा का रसपान कर रहे भक्त | कथा व्यास विनीत जी महाराज ने कहा की भक्त की भक्ति ही भगवान तक पहुंचने का मार्ग वही प्रति दिवस भगवान की सुंदर झांकियों से कथा का रसपान करते है भक्त वही कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक राहुल द्विवेदी ने बताया की कथा का शुभारंभ 15 जनवरी से भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ वही पुर्णहुति कथा विश्राम 21 जनवरी को और 22 जनवरी को विशाल भंडारा का आयोजन होगा एवम साथ में यज्ञोंपवीत संस्कार कार्यक्रम भी होगा | इस मौके पर ईएसओ(छात्र संघ) के प्रदेश अध्यक्ष निर्मित द्विवेदी (गोपाल) जी ने भी कथा का रसपान किया साथ में ईएसओ प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि पांडे एवम प्रदेश कार्यकारिणी विशेष सदस्य अंकित द्विवेदी ने कथा का रसपान किया तथा भागवताचार्य विनीत जी महाराज ने अंगवस्त्र पहनाकर ईएसओ प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया |