अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली मौके पर मौत

by | Dec 13, 2024 | फतेहपुर | 0 comments

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना स्थल से मृतक की बाइक कुछ दूरी पर मिली है। शुरुआती जांच में जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही DSP सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम मामले की तह तक जाने के लिए साक्ष्य एकत्र कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

अधिक जानकारी मिलने पर यह स्पष्ट होगा कि हत्या की वजह जमीनी विवाद है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच में तेजी लाई है।

लेटेस्ट न्यूज़

Close