अज्ञात कारण से लगी घर में लगी आग, खाद्यान्न नगदी‌ व ज्वैलरी सहित लाखों की संपत्ति खाक

by | May 17, 2025 | न्यूज़ | 0 comments

अज्ञात कारण से लगी घर में लगी आग, खाद्यान्न नगदी‌ व ज्वैलरी सहित लाखों की संपत्ति खाक

बिंदकी/फतेहपुर,17 मई। घर में ताला बंद कर बारात में शामिल होने गए लोगों के घर में रात में अज्ञात कारण से आग लग गई जिसके चलते नगदी जेवर गेहूं चावल गृहस्थी का अन्य सामान सहित लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची ग्रामीण तथा फायर ब्रिगेड ने मिलकर आपको पूरी तरह से बुझाया। मामले की जानकारी मिलने पर हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और हुए नुकसान का आकलन किया।

    जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जिगनी गांव में शुक्रवार की देर रात को अज्ञात कारण से शक्तीदीन के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाना शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे प्रयास के बाद आग को पूरी तरह से बुझाया जा सका। शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे मामले की जानकारी होने पर हल्का लेखपाल आदि मौके पर पहुंचे। आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया। और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। इस मामले में गृह स्वामी शक्तिदीन ने बताया कि वह लोग सपरिवार रात में गांव में ही एक बारात कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इधर अज्ञात कारण से आग लग गई जिसके कारण नगद रुपए जेवरात अनाज गेहूं चावल तथा गृहस्थी का सामान जल गया।

लेटेस्ट न्यूज़

Close