Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ने की संभावना। ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

by | Apr 29, 2024 | उत्तर प्रदेश | 0 comments

उत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ने की संभावना। ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बिगड़े रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के गढ़वाल मंडल के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि कुमाऊं मंडल के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इन जनपदों में आंधी- ओलावृष्टि और बिजली चमकने की संभावना है।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 29 अप्रैल सोमवार को प्रदेश के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जबकि पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है।

ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं

मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी चल सकती है। जिसको लेकर राज्य के जनपदों को ऑरेंज और येलो अलर्ट पर रखा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़

Close