उन्नाव में नव मनोनीत जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी का हुआ स्वागत, पुलिस ने कांग्रेस के रोड शो को रोका

by | Apr 4, 2025 | न्यूज़ | 0 comments

उन्नाव में नव मनोनीत जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी का हुआ स्वागत, पुलिस ने कांग्रेस के रोड शो को रोका

सुल्तान अहमद
उन्नाव। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा नव मनोनीत जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष पद भार कार्यक्रम निराला आडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।
उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव ने बताया कि विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा नव मनोनीत जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के आवास पर जा कर उनका माल्यार्पण किया और प्रतीक चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रदेश महासचिव के निर्देश पर जिला विकलांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बंसीलाल द्वारा जिला व शहर पदाधिकारियों द्वारा टेम्पो स्टैंड नहर पर भव्य स्वागत किया गया। बता दे कि वही प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव ने बताया कि आज वर्तमान सरकार द्वारा जुलूस को परमिशन न दे कर और शहर में विभिन्न विभिन्न स्थानों पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करने से जो रोक लगाई है इससे यह साबित होता है कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर आमादा है और विपक्ष हो या अन्य कोई और संगठन उनको इस तरह से दबाना लोक तंत्र की हत्या खुले आम हो रही है। जिसका हम सभी विरोध करते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़

Close