अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दम्पति घायल

by | Apr 3, 2025 | फतेहपुर | 0 comments

अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दम्पति घायल

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार दम्पति को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे पति-पत्नी दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर घायलो का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र मोहनपुर गांव निवासी लल्लू राम का 24 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार अपनी 22 वर्षीय पत्नी सोना देवी को बाइक पर सवार कर बांदा जनपद जोगनी माता के मंदिर दर्शन करने जा रहा था। जब इनकी बाइक थाना क्षेत्र के चुरयानी गांव के समीप पहुंची तभी पीछे से निकला तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन इनकी बाईक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी दोनो रोड पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियों ने फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलेट हरी बाबू ने घायलों को इलाज के गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़

Close