सन्दिग्ध अवस्था में युवक का फांसी के फन्दे से लटका मिला शव

by | Apr 3, 2025 | फतेहपुर | 0 comments

सन्दिग्ध अवस्था में युवक का फांसी के फन्दे से लटका मिला शव

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के चतनपुर गांव में युवक ने सन्दिग्ध अवस्थस में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घर से बदबू उठने पर हुई जानकारी तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चतनपुर गाँव निवासी धनीराम के 40 वर्षीय पुत्र रणविजय सचान ने सन्दिग्ध अवस्था में सुने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घर के अंदर से बदबू उठने पर लोगो ने जब अंदर देखा तो रणविजय फांसी के फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भतीजे अंश ने बताया की चाचा शनिवार से दिखाई नहीं दे रहे थे। जब घर से बदबू आने लगी तो देखा गया तो वह फांसी के फंदे से लटके हुए थे।

लेटेस्ट न्यूज़

Close