_*#लगातार कल्याणपुर थाना क्षेत्र में घट रही घटनाओं को अंकुश लगाने में थाना पुलिस फेल….?*_
*#थाना क्षेत्र में चोरी लूट डकैती छिनौती व बलवा जैसी दर्जनों घटनाएं…..?*
*#कल्याणपुर पुलिस लगातार खुलासा से दूर, लगातार हो रही घटनाओं से हो रही किरकिरी…..?*
*#बीते 2 दिन पूर्व एक विवाद में पुलिस पर भी दबंगो ने किया था हमला….?*
_*#फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील के चौडगरा कस्बे में रुपयों के लेन-देन को लेकर दो युवकों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें एक युवक की जान चली गई।*_
*#घटना का कारण: रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद।*
*#सूत्रो की माने तो थाने के जिम्मेदार रोजाना 50 किलोमीटर दूर दूसरे शहर रहते है बस इसी कारण थाना क्षेत्र में लगातार घट रही है बड़ी वारदाते*
_*#स्थान:-* चौडगरा कस्बा, बिंदकी तहसील, फतेहपुर जिला।_
_*#घायल:-* उत्कर्ष उर्फ मोलू सिंह (23 वर्ष), पुत्र कुंजी सिंह चौहान, निवासी साई गांव, कल्यानपुर थाना।_
_*#आरोपी:-* रजोली सिंह, निवासी मौहार गांव।_
_*#घटनाक्रम:-* उत्कर्ष अपने चाचा दीपक चौहान के मेडिकल स्टोर पर था। रजोली सिंह वहां आया और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। बहस के दौरान रजोली ने मोलू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।_
_*#घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में भर्ती कराया गया,* जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।_
*#अस्पताल ले जाते समय अधिक खून बह जाने से मोलू की मौत हो गई।*
_*#पुलिस कार्रवाई:-* चौडगरा चौकी पुलिस और कल्यानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।_
_*#फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील के चौडगरा कस्बे मे रुपयो के लेनदेंन मे दो युवको के बीच झगड़ा हो गया* ।एक युवक ने दूसरे पर चाकू से प्रहार कर दिया जिसमे दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया है व जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है।जहा इलाज के दौरान घायल युवक की देर रात मौत हो गई।घटना से परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।_
_*#कल्यानपुर थाना के साई गाँव निवासी उत्कर्ष उर्फ मोलू सिंह 23 वर्ष पुत्र कुंजी सिंह चौहान अपने चाचा दीपक चौहान के मेडिकल स्टोर के बिंदकी रोड के पास था।* शुक्रवार शाम 6 बजे मौहार गाँव निवासी रजोली सिंह आया और पैसे के लेंनदेन को लेकर दोनों युवको के बीच विवाद शुरू हुआ।बहस के दौरान रजोली ने मोलू पर चाकू से प्रहार कर दिया।पहले गर्दन व फिर हाथ मे चाकू मारा।चाकू लगते ही युवक जमींन मे गिर पड़ा।काफी खून बह रहा था।खून से लथपथ युवक को देखकर आसपास लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई।सूचना पाते ही चौडगरा चौकी पुलिस व थाना कल्यानपुर पुलिस मौके पर पहुची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज मे भर्ती कराया जहा पर चिकित्सको ने हालत गंभीर देखते हुए हैलेट कानपुर के लिए रेफर कर दिया।मृतक के चाचा दीपक सिंह चौहान ने बताया अस्पताल ले जाते समय अधिक खून बह जाने से घायल मोलू की मौत हो गई।_
_*#कल्यानपुर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार मिश्र ने बताया आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।घटना मे विधिक कार्यवाही जारी है।*_