बिन्धेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे हर हर महादेव के नारे

by | Feb 27, 2025 | न्यूज़ | 0 comments

बिन्धेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे हर हर महादेव के नारे

बकेवर, फतेहपुर : कृपालपुर बिंधा में स्थित बिन्धेश्वर मंदिर लगभग 300 वर्षों से भी पुराना है। यह मंदिर रिन्ध नदी के किनारे बसा हुआ है। इसी धाम के नाम से बिंधा मजरे की स्थापना हुईं। तब से आज तक यह मंदिर इसी प्रकार आस्था का केंद्र बना हुआ है।

इस मंदिर का निर्माण व्यापार करने वाले बंजारों द्वारा कराया गया था। यहां प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस-पास के गांवों के लोग यहां आते हैं और भक्ति में डूब जाते हैं।

आस-पास के लोगों का मानना है कि बिन्धेश्वर बाबा अर्गल स्थित अरगलेश्वर बाबा के छोटे भाई के रूप में विराजित हैं। यह मंदिर आज भी आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़

Close