वृंदावन में वाहन चोरों का आतंक, केशवधाम चौकी बनी सॉफ्ट टारगेट
अजय कुमार त्रिपाठी मथुरा
वृंदावन – धार्मिक नगरी वृंदावन का केशवधाम चौकी क्षेत्र इन दिनों वाहन चोरों के लिए सॉफ्ट एरिया बना हुआ है। दो महीनों के अंतराल के अन्दर अज्ञात चोर लगभग एक दर्जन से अधिक वाहनों पर हाथ साफ कर चुके है। बात करे इलाका पुलिस की तो आज तक हाथ खाली है। जबकि चोर लगातार चोरी की बातदातो के अंजाम देने में लगे हुए है। ताजा मामला केशवधाम चौकी क्षेत्र के व्यस्ततम पापड़ी चौराहे का है। जहां से अज्ञात चोरो ने पलक झपकते ही एक ई रिक्शा पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी की घटना का शिकार हुए चालक अंशुल ने बताया कि बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे वह सवारियों को लेकर वृंदावन स्थित पापड़ी चौराहे पर आया था। तभी उसने सभी सवारियों को वहां उतार दिया। जिसके एवज में सवारियों ने उसे पांच सौ रुपए की नोट दी।खुला न होने के कारण वह समीप में स्थित एक दुकान पर पैसे खुले करने के लिए आया। इसी बीच सवारियां भी उसके पीछे आ गई। जैसे ही वह सवारियों को पैसे वापस कर लौटा तो महज चंद मिनटों में ही अज्ञात चोरों ने वहां खड़े उसके रिक्शे पर हाथ साफ कर दिया।जिसका आसपास में तलाशने के बाद भी कुछ पता नहीं लग सका।जिसकी जानकारी उसने रिक्शा मालिक विशाल निवासी मथुरा को दी।
पीड़ित चालक के अनुसार घटना के बाद से ही वह चौकी के चक्कर लगा रहा है। चौकी पर सुनवाई न होने के कारण उसने वृंदावन कोतवाली में आकर तहरीर दी है।
यहां बताते चले कि चौकी पर तैनात दरोगा जी को चार्ज लिए हुए लगभग चार महीने बीत चुके है। बात करे सुरक्षा व्यवस्था की तो सब कुछ राम भरोसे चल रहा है। जिसका फायदा उठाते हुए चोर लगभग एक दर्जन से अधिक चौपहिया, टू व्हीलर व ई रिक्शाओं पर हाथ साफ कर चुके है।
इलाका पुलिस के सुस्तीले रवैया को लेकर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त है।