महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने उनके बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
फतेहपुर,30 जनवरी।आज महात्मा गांधी की 77वीं शहादत दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने कचेहरी पहुंच कर उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण कर उनके सम्मुख उन्हीं के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
उक्त आयोजन में निवर्तमान जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान ने गांधी को सही मायने में ईश्वर का अवतार बताते हुए कहा उन्होंने अपने कर्मों के बल पर ही सकल विश्व में अपनी छाप छोड़ी और शांति के बल पर बड़े से बड़े युद्ध को जीतने की प्रेरणा दी। निवर्तमान शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि आज हमारा भारत सत्यमेव जयते शब्द को चरितार्थ करते हुए विश्व में अग्रणी भूमिका निभा रहा है यह महात्मा गांधी की ही देन है। आयोजन में उपस्थित वरिष्ठ नेता महेश दिवेद्री.सन्तोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी,आशीष गौड़, ब्रजेश मिश्रा, इशरत खान, अमरनाथ कैथल, ओम प्रकाश कोरी,राम नरेश महराज, अमित श्रीवास्तव, अजय कुमार बच्चा, अतुल पासवान, शब्बीर अहमद, मो. अकरम,हमाद हुसैन आदि लोगों ने भी गांधी को याद करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।