पुरवामीर के पास एक 14 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के संबंध में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

by | Jan 30, 2025 | फतेहपुर | 0 comments

पुरवामीर के पास एक 14 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के संबंध में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
राजू यादव ब्यूरो कानपुर
कानपुर नगर में थाना महाराजपुर क्षेत्रान्तर्गत पुरवामीर के पास एक 14 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के संबंध में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों एवं ग्रामवासियों से बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था हरीश चन्दर, पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) श्रवण कुमार सिंह, अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।

लेटेस्ट न्यूज़

Close