एसडीएम बिंदकी की कार्यप्रणाली से नाराज लेखपाल संघ ने बैठक कर किया स्थानांतरण की मांग
—-जिला लेखपाल संघ फतेहपुर से एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर होगा पत्राचार
बिंदकी/फतेहपुर,29 जनवरी।एसडीएम बिंदकी की कार्यप्रणाली से नाराज लेखपाल संघ बिंदकी की एक महत्वपूर्ण बैठक तहसील सभागार में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार करने के साथ ही उपजिलाधिकारी बिंदकी के रवैया पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन पर कर्मचारी विरोधी भावना के तहत कार्य करने का आरोप लगाया। बैठक में यह आरोप लगाते हुए एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर जिला कार्यकारिणी से पत्राचार करने का भी निर्णय लिया गया ।
लेखपाल संघ अध्यक्ष कुलदीप द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक लेखपाल संघ बिन्दकी द्वारा उपजिलाधिकारी बिन्दकी की कर्मचारी विरोधी दुर्भावना के चलते अपनाई जाने वाली कार्यशैली से आकोशित लेखपाल संघ द्वारा यह बैठक की गयी। जिसमें उपजिलाधिकारी बिन्दकी की कार्यशैली की निन्दा की गयी और उनके तत्काल स्थानन्तरण हेतु लेखपाल संघ बिन्दकी कार्यकारणी द्वारा सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी फतेहपुर लेखपाल संघ को पत्राचार करने की योजना बनाई गयी।
बैठक में लेखपाल संघ बिंदकी के अध्यक्ष कुलदीप पटेल, मंत्री दीपक तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अजित उमराव, पूर्व मंत्री अनुराग बाजपेयी, सुजीत यादव व मनोज साहू सहित बिंदकी तहसील के अन्य सभी साथी लेखपाल उपस्थित रहें।