संत की षोडसी पर हुआ विशाल भंडारा,बडी़ संख्या में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

by | Jan 20, 2025 | फतेहपुर | 0 comments

संत की षोडसी पर हुआ विशाल भंडारा,बडी़ संख्या में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहपुर,20 जनवरी।थाना गाजीपुर क्षेत्र के चुरियानी ग्रामसभा में रुरेश्वर आश्रम में स्वामी सदानंद सरस्वती उर्फ सजीवन बाबा का स्वर्गवास 5 जनवरी को हुआ था, जिनकी आज खोडसी का विशाल भंडारा रुद्रेश्वर आश्रम में आयोजित किया गया। जिसमें चुरियानी ग्राम सभा, शामियाना एवं फुलवा मऊ के समस्त भक्तगणों के सहयोग से यह भंडारा किया गया। जिसमें भंडारे में आए लोगों ने बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यह विशाल भंडारा आश्रम के महंत स्वामी विरक्तानंद सरस्वती की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कई समाजसेवियों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।

लेटेस्ट न्यूज़

Close