नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं

by | Jan 20, 2025 | फतेहपुर | 0 comments

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं

फतेहपुर,20 जनवरी।नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी गोपेश पांडेय के निर्देशानुसार आज ईजी देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भिटौरा में खेल कूद प्रतियोगिताओं को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी,विद्यालय प्रबंधक आरपी मौर्य, विद्यालय प्रधानाचार्य रामेंद्र कुमार, शिव किशोर ,राम प्रकाश एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम के आयोजन में प्रतिभाग किया ।जिसमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता कबड्डी प्रतियोगिता बैडमिंटन 400 मी साइकिल रेस 500 मीटर दौड़ एवं कुश्ती का भी आयोजन किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़

Close