आर्मी फाइल्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रतिभोज के साथ हुई बैठक

by | Jan 19, 2025 | फतेहपुर | 0 comments

आर्मी फाइल्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रतिभोज के साथ हुई बैठक

फतेहपुर,19 जनवरी।भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की ओर से नव वर्ष पोंगल लोहड़ी तथा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में भूतपूर्व समिति के पदाधिकारी सदस्य तथा उनके परिवार के साथ आर्मी फाइल्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक हुई।
जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा वर्ष 2025 में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि इस वर्ष नारी सुरक्षा तथा सम्मान पर कार्य किया जाएगा। वही अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया कि संगठन का दायित्व सिर्फ सैनिकों के हितों तक ही सीमित नहीं है, अपितु समाज की भी समस्याओं की परेशानी में मदद करना त्योहारों में प्रशासन की मदद करना भी शामिल है। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंताक्षरी गाने तथा चुटकुलों से वातावरण आनंद में हुआ इसके पश्चात समाज के सब्रेंट व्यक्तियों के साथ अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे। तत्पश्चात प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने दही बड़े के साथ गरमा गरम तहरी का भी आनंद लिया।
इस अवसर पर देवेंद्र शुक्ला, राजकुमार तिवारी, प्रेम सागर शुक्ला, राजेश कुमार शुक्ला, संतोष द्विवेदी, प्रधान रामबाबू शुक्ला, लखन लाल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र पटेल, श्रीकांत मिश्रा, संतोष दुबे, विमलेश त्रिवेदी, आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़

Close