खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने पेंट फैक्ट्री का फीता काटकर किया शुभारंभ

by | Jan 18, 2025 | फतेहपुर | 0 comments

खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री ने पेंट फैक्ट्री का फीता काटकर किया शुभारंभ

हिन्दी दैनिक निष्पक्ष धारा
संवाददाता पिन्टू तिवारी

खखरेरु/फतेहपुर। खादी ग्रामोद्योग मंत्री पहुंचे जन सेवक राजेश सिंह के घर शोक सतृप्त परिवार को सांत्वना देने के बाद सूर्योदय पेन्ट फैक्ट्री का किया उद्घाटन
खखरेरु फतेहपुर क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित सरदार पटेल नगर (रक्षपालपुर)में जन सेवक राजेश सिंह के घर खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय से पहुंच कर भाजपा के पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के निज निवास पहुंच कर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना प्रदान किया इस अवसर पर जन सेवक राजेश सिंह के अलावा पुर्व प्रधान महेन्द्र सिंह, आशीष सिंह,धीरू सिंह गोवर्धन सिंह संगम सिंह भाजपा महिला मोर्चा की रीतू सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे तत पश्चात (लक्ष्मी नगर)कनपुरवा गांव में सूर्योदय पेन्ट फैक्ट्री का फीता काट कर मंत्री ने उद्घाटन किया फैक्ट्री के सी ई ओ ने बताया कि हमारा पेन्ट में एक प्राकृतिक रंग है उज्वल रंग दिखेगा तथा फैक्ट्री में बायो प्लान्ट लगा है जो जो गोबर से गैस बनायेगा तथा जिससे देशी खाद भी तैयार होगी लोगों का गोबर खरीदा जाएगा इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान किशनपुर चेयरमैन मैन सुरेन्द्र सोनकर के अलावा फैक्ट्री के डा आदर्श सिंह नमृता सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

लेटेस्ट न्यूज़

Close