असोथर पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

by | Dec 30, 2024 | फतेहपुर | 0 comments

पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

संवाददाता असोथर फतेहपुर

पुलिस ने एक अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


जानकारी अनुसार शनिवार को देर रात नगर पंचायत में शराब के नशे में आजाद सिंह और जलंधर के बीच कहासुनी हो रही थी। कहासुनी होने के बाद किसी कारण वश दोनों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया और गाली गलौज करने से मना किया।

जिसपर आजाद सिंह ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने आजाद सिंह को गिरफ्तार करते हुए रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि शराब के नशे में दो लोगों में मारपीट हुई थी। मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अभियुक्त को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़

Close